{"_id":"61d6dc92e67bd23ae2150189","slug":"fathepur-news-case-of-making-a-contract-to-sell-a-house-with-forged-documents-fatehpur-news-knp673789984","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से घर बेचने का एग्रीमेंट करने पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से घर बेचने का एग्रीमेंट करने पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी कागजातों के जरिये घर का अनुबंध करने के मामले में पुलिस ने क्रेता-विक्रेता के खिलाफ एसपी के आदेश पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी मोहम्मद रेहान ने आरोप लगाया कि हसवा में उनका पुश्तैनी मकान है। उनका और उनके मित्र हमीदउल्ला का घर हड़पने के लिए गांव के कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचा।
गांव के सगे भाइयों मेराज और रिजवान ने उनके घर के फर्जी कागजात तैयार किए। इसके बाद सितंबर 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी निवासी फारुख अहमद को मकान बेचने का अनुबंध कर लिया।
क्रेता फारुख घर में कब्जा लेने आए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। मोहम्मद रेहान ने मामले को लेकर मेराज और रिजवान से पूछा। तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन
दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। रेहान ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।