फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Case against three candidates including Imran Pratapgarhi

इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन प्रत्याशियों पर मुकदमा

Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Case against three candidates including Imran Pratapgarhi
फतेहपुर। कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा को संबोधित करने आए इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने में उड़नदस्ता प्रभारी रामसकुन पटेल ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक और अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन पर मोहम्मदपुर गौंती में अधिक समय तक जनसभा को संबोधित करने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
निर्धारित समय एक बजे से एक बजकर 34 मिनट था, लेकिन वह दो बजकर 34 मिनट तक चुनाव प्रचार करते रहे। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं उड़नदस्ता प्रभारी रामसकुन ने उक्त थाने में राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐरायां मशायक गांव में रणवेंद्र प्रताप सिंह ने 14 फरवरी को एक जनसभा के दौरान 10 मार्च के बाद गर्मी निकाल देने का भाषण दिया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई हुई है।

हुसैनगंज थाने में सपा प्रत्याशी ऊषा मौर्या और उनके एक समर्थक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मथइयापुर गांव में प्रत्याशी के समर्थक का रुपये बाटने का वीडियो वायरल होने पर उड़नदस्ता टीम प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed