{"_id":"621d066b787bb31a0763b0c8","slug":"fathepur-news-by-tearing-the-uniform-of-the-soldiers-the-youth-committed-indecency-with-the-inspector-fatehpur-news-knp683111712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की वर्दी फाड़कर युवकों ने दरोगा से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की वर्दी फाड़कर युवकों ने दरोगा से की अभद्रता
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाने के अमौली चौकी इंचार्ज से रविवार रात कुछ युवकों ने अभद्रता की। उनके हमराहियों के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस कर्मियों को 10 मार्च के बाद देख लेने की धमकी देकर युवक भाग निकले। युवक एक प्रत्याशी से जुड़े बताए जा रहे हैं। उसके स्वास्थ्य विभाग में तैनात होने की भी चर्चा है।
अमौली चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि वह रविवार रात को सिपाही धीरज, दिनेश के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान कस्बा स्थित गायत्री मंदिर के पास रात करीब 11 बजे कुछ युवकों को खड़ा देखकर रुके और पूछताछ करने लगे।
वह लोग पुलिस को गाली देने लगे। सिपाही धीरज, दिनेश ने उन्हें मना किया। तो वह हमलावर हो गए। सिपाहियों के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली। बीच-बचाव में चौकी इंचार्ज से भी गाली-गलौज की।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने वायरलेस पर सूचना देकर फोर्स को बुलाया। पुलिस के आने से पहले युवक मौके से भाग निकले। चौकी इंचार्ज ने हिमांशू, राघव, सनोज निवासी अमौली, बीरू रुसिया थाना जाफरगंज और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसके साथ ही सिपाहियों का मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, सेवन सीएलए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।