फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bullero hit four bikes, one killed

बोलेरो की टक्कर से एक घराती मौत, छह घायल

Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bullero hit four bikes, one killed
फतेहपुर। शादी समारोह से लौट रहे चार बाइकों को तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली बुलेरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र खपरैलन पुरवा मजरे बरुहा निवासी केदारनाथ तिवारी की पौत्री की शादी बुधवार को राधानगर गेस्ट हाउस से थी। गांव और परिवार के राम सुमेर पांडेय (60), दीपक पांडेय (24) देवेंद्र कुमार तिवारी (40), बब्बू तिवारी (15), राजन (15), रामकिशोर (48), अभिलाष तिवारी (17) शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात चार बाइकों से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के टिकरी मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सभी बाइक को इतनी जोर की टक्कर मारी कि सभी सवार खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दीपक किसी तरह रोड पर पहुंचा और पीछे से आ रहे गांव के ही कृष्ण कुमार को रोककर हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने देवेंद्र कुमार तिवारी को कानपुर हैलट रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक देवेंद्र के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। देवेंद्र के चार बेटियां व एक बेटा है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि हादसे की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed