फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bodies started campaign to remove hoardings, banners

निकायों ने शुरू किया होर्डिंग, बैनर हटाने का अभियान

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bodies started campaign to remove hoardings, banners
कलक्ट्रेट गेट पर होर्डिंग हटाते नगर पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दलों की होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की टीमें सार्वजनिक स्थलों पर निकल आईं और देर रात तक प्रचार सामग्री हटाने का काम चालू रहा।
विज्ञापन

सदर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ कलक्ट्रेट से होर्डिंग, बैनर आदि हटाने की शुरुआत की। जेसीबी लेकर निकली टीम ने कलक्ट्रेट के आसपास और सिविल लाइन क्षेत्र में लगी प्रचार सामग्री हटाई। होर्डिंग बैनर आदि हटाने का काम रविवार को भी जारी रहेगा। प्रकाश निरीक्षण दिलशाद अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम अभियान चला रही है।
विज्ञापन

जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अधिसूचना जारी होते ही नगर पंचायत की टीम ने राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटाना शुरू कर दिया। शनिवार को साढ़े चार बजे से ईओ नगर पंचायत उपेंद्रनाथ सिंह, बृजेंद्र कुमार की टीम के साथ बैनर, पोस्टर हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमौली चौराहे से शुरू अभियान बस स्टेशन, लालूगंज तिराहा, बाजार से बैनर पोस्टर हटाए गए। इस मौके पर लेखपाल सुनील कुमार, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, असोथर, बहुआ, खागा, किशनपुर, हथगाम नगर पंचायतों में भी राजनीतिक दलों की होर्डिंग हटाने का काम प्रारंभ हो गया।

बिंदकी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ आचार संहिता लागू हो गई। शनिवार शाम नगर पालिका की टीम ने मुगल रोड, आंबेडकर चौराहा, बांदा सागर हाईवे, कुंवरपुर रोड, तहसील रोड, गांधी चौराहा, महरहा रोड सहित समूचे क्षेत्र में लगी होर्डिंग्स हटवाई। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि होर्डिंग्स हटवाने का काम शुरू है। जल्द सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगी सभी होर्डिंग हटा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed