{"_id":"61abba0a063bdf5da0547ed5","slug":"fathepur-news-bjp-leader-s-brother-beaten-up-in-mining-dispute-fatehpur-news-knp6677357102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के विवाद में भाजपा नेता के भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के विवाद में भाजपा नेता के भाई को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। मिट्टी खनन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने भाजपा नेता के भाई को जमकर पीटा। मामले में कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है।
सदर कोतवाली के सनगांव निवासी भाजपा नेता श्याम तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले एक माफिया के गुर्गों ने उनके भाई संदीप पर लोहे की रॉड से मंगलवार रात हमला किया।
आरोपियों ने दोबारा खनन स्थल का वीडियो न बनाने धमकी दी। श्याम तिवारी ने बताया कि उनका भाई संदीप तिवारी व रिश्तेदार शशिकांत एक शादी समारोह से रात को लौटकर सनगांव वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर दो कारों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनके भाई व रिश्तेदार को जमकर पीटा और मोबाइल लूट लिया।
श्याम तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज दर्ज नहीं किया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि घटना मारपीट की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
युवती संग छेड़खानी विरोध में मारपीट
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह दो दिसंबर को जंगल से वापस घर आ रही थी। रास्ते में गांव के सोनू सविता ने उसे पकड़ लिया। वह किसी तरीके से भागकर घर आई।
घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके पिता युवक के घर उलाहना देने पहुंचे। जहां सोनू ने बंदूक लेकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मलवां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
फतेहपुर। हथगाम के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि एक अगस्त 2021 की शाम वह जंगल से वापस आ रही थी। रास्ते में मोहल्ले के वसीम, जावेद, भोपति ने उसको पकड़ लिया।
तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।