फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bike rider killed in road accident, four injured

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चार घायल

Mon, 07 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bike rider killed in road accident, four injured
बजरंगी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के मठेठा गांव निवासी बजरंग सिंह (26), बृजेश सिंह (24) और शिवम (25) निवासी बरक्कतपुर थाना खागा एक बाइक से किशनपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

अमनी गांव के पास अचानक एक मवेशी उनके सामने आ गया। जिससे वह टकरा गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी हरदो ले जाया गया। जहां बजरंग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश व शिवम को नाजुक हालत में फतेहपुर रेफर कर दिया। दूसरी घटना में किशनपुर थाना क्षेत्र एकौरा गांव निवासी गोलू गुप्ता (15), ललउवा (16) बाइक से विजयीपुर से गांव आ रहे थे।
विजयीपुर बीएसएनएल टॉवर के पास उनकी बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। जिससे टकराकर दोनों घायल हो गए। उन्हें भी हरदो सीएचसी से फतेहपुर रेफर किया गया है।
एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि हादसे में बजरंग की मौत हो गई, जबकि अन्य को फतेहपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed