फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,bike rally demanding restoration of old pension

चुनाव नजदीक आते ही शुरू हुई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Wed, 06 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,bike rally demanding restoration of old pension
पटेल नगर में बाइक रैली निकालते शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर मोर्चा के लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एकबार फिर पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर मोर्चा ने एकजुटता दिखाते हुए बाइक रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाली मांग की। रैली में शामिल कर्मचारी नेताओं ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित अपर उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पेंशनरों का मंगलवार सुबह से ही नहर कालोनी में एकत्र होना शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे मोर्चा के जिला संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाइक रैली शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला संयोजक रथ में सवार होकर निकले। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली पटेल नगर चौराहे से पत्थरकटा चौराहा, विद्यार्थी चौराहा होते हुए विकास भवन होकर कलक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मौजूद पुलिस बल ने गेट बंद कर आंदोलनकारियों को डीएम कार्यालय के सामने जाने से रोक दिया। यहां पर करीब 10 मिनट तक नारेबाजी के बाद अपर एसडीएम प्रहलाद सिंह ने गेट पर पहुंचकर कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। ज्ञापन में पहली अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, सिंचाई विभाग के सींचपाल और नलकूप चालकों को 2800 रुपये पे वेतन ग्रेड में शामिल करने, जिलों को मिनी सचिवालय बनाने, केंद्र सरकार से मान्य सभी भत्ते राज्य कर्मचारियों पर लागू करने, एमडीएम की रसोइयों को नियमित कर 10 हजार रुपये मासिक वेतन देने, राज्य कर्मचारियों को चय समय पर तीन प्रोन्नति देने, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 15000 और सहायिकाओं को 10000 मासिक वेतन देने आदि की मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सरफराज हुसैन, विजय त्रिपाठी, आलोक शुक्ला आदि शामिल हैं।

आशा बहुओं ने सीएमओ से मांगा मानदेय
फतेहपुर। आशा बहुओं ने दो साल से लंबित मानदेय की मांग की है। मंगलवार को जिले भर की आशा बहुएं एकत्र होकर सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं। जहां सीएमओ ने उनकी सुनवाई की शीघ्र ही शासन में पैरवी कर मानदेय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed