फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Benefit of one-time solution scheme will be available till January 30

अब 30 जनवरी तक एकमुश्त योजना का मिलेगा लाभ

Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Benefit of one-time solution scheme will be available till January 30
फतेहपुर। बिजली के बकायेदारों के लिए एक बार और बिना ब्याज के बिल जमा कराने का मौका मिला है। अब 30 जनवरी तक एकमुश्त योजना का लाभ बकायेदार लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना 21 अक्तूबर 2021 से लागू हुई थी। जिसमें बिल के ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट की योजना है। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। जिसको बढ़ा कर 31 दिसंबर की गई थी।
विज्ञापन

अब एक बार फिर से 30 दिन का समय बढ़ा दिया गया है। जिले में दो लाख 42563 उपभोक्ता है। जिनके घरेलू कनेक्शन का बिजली बिल बकाया है। इसी प्रकार निजी नलकूप लगाकर खेती करने वाले 26180 किसानों का बिजली का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्यिक श्रेणी के 2698 बकायेदार हैं। इसमें निजी नलकूप, दो किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।
वहीं दो किलोवाट से अधिक के घरेलू कनेक्शन के बकायेदारों को ब्याज में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसके लिए बिजली विभाग ने अधिशासी अभियंता व उपखंड कार्यालयों पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था की है।

अधीक्षण अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि एकमुश्त योजना को बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दिया गया है। जो बकायेदार हैं, वह छूट का लाभ पाने के लिए अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed