फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Aslam Sher Khan expelled from BSP

बसपा से असलम शेर खान निष्कासित

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Aslam Sher Khan expelled from BSP
असलम शेर खां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। वरिष्ठ बसपा नेता असलम शेर खान को पार्टी से शनिवार को निष्कासित कर दिया गया। उन पर पार्टी के विरोध में काम करने के साथ अनुशासनहीनता का आरोप लगा है। दलील दी जा रही है कि लगातार हिदायत के बावजूद सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीरज कुमार पासी ने बताया कि आगाह करने के बाद भी असलम शेर खान में सुधार नहीं हो रहा था। चुनाव की नजदीकियों के बावजूद वह ऐसा काम कर रहे थे जो किसी भी संगठन के ढांचे पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

उधर, निष्कासित नेता ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। निष्कासित किए गए असलम शेर खान का बसपा से गहरा नाता रहा है। उन्होंने पार्टी में करीब 25 साल का लंबा वक्त गुजारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पार्टी में गहरी पैठ भी मानी जाती है। बसपा सुप्रीमो से सीधे संपर्क रखने वाले असलम शेर खान ने बताया कि अभी तक उन्हें पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

पार्टी के वह एक सच्चे सिपाही रहे हैं और जिले में पार्टी को मजबूती देने का काम किया है। जिले के कई पदाधिकारियों से इस विषय पर फोन पर बात हुई है और उन्होंने संगठन के इस कदम को गलत बताया है। जल्द ही वह हाईकमान से इस विषय पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed