फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Artists staged Parshuram-Laxman's Leela

कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण की लीला का किया मंचन

Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Artists staged Parshuram-Laxman's Leela
जहानाबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। क्षेत्र के बसफरा गांव में शुक्रवार को रामलीला में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भी मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला में राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर के लिए शर्त रखी, कि जो भगवान शिव का धनुष तोड़ेगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा।
स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा और महाराजा आए, लेकिन धनुष तोड़ना तो दूर कोई उसे हिला तक नहीं सका। राजा जनक ने विलाप करते हुए कहा कि लगता है पृथ्वी वीरों से खाली है।
राजा जनक का विलाप सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। गुरु विश्वामित्र के साथ स्वयंवर में आए श्रीराम ने गुरू की आज्ञा पाकर धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

भगवान शिव का धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम जनकपुरी पहुंचे और धनुष तोड़ने वाले के विषय में राजाओं से पूछा, तब भगवान श्रीराम ने विनम्रता पूर्वक कहा, नाथ शंभु धनु भंजन हारा, होइहैं कोउ एक दास तुम्हारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण के बीच ओजस्वी संवाद का लोगों ने आनंद उठाया। इस मौके पर राकेश यादव, महेश मिश्रा, उदित मिश्रा, जगदीश यादव, प्रेमशंकर शुक्ला, गोलू शुक्ला, नफीस अहमद, चेयरमैन मिश्रा, लल्लन अवस्थी, भगवान दास शंखवार, अजीत शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed