फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Anarchists broke Shobhan Sarkar's hut

अराजकतत्वों ने तोड़ी शोभन सरकार की कुटिया

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Anarchists broke Shobhan Sarkar's hut
शोभर सरकार की कुटी को गिराए जाने की के विरोध में कल्यानपुर थाने में मौजूद क्षेत्रीय लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। अराजकतत्वों ने शोभन सरकार की पंचवटी कुटिया को गिराकर ट्रैक्टर से जुतवा दिया। कुटिया की देखरेख करने वाले संत ने थाने में तहरीर दी हैं। घटना से भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार में स्वर्गवासी संत शोभन सरकार का आश्रम बना हुआ है। शोभन सरकार दूधी कगार में पांच दिवसीय मेले के दौरान पंचवटी कुटिया में ही निवास करते थे।
विज्ञापन

उनके स्वर्गवासी होने के बाद संत ब्रह्मदास कुटिया की देखरेख कर रहे है। मंगलवार को दूधी कगार के कुछ अराजकतत्वों ने कुटिया व चारों तरफ लगी बैरीकेडिंग को गिरा दिया। ट्रैक्टर से हल चला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर सरकार के भक्त राजकरन सिंह, मोटू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत तिपाठी थाने पहुंचे।

थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। संत ब्रहमानंद की ओर से तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराके मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed