फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Ajmeri Nut's encounter with the police, shot in the leg

अजमेरी नटर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Ajmeri Nut's encounter with the police, shot in the leg
मुठभेड़ स्थल पड़ पड़ा तमंचा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर मार्ग पर गुरुवार रात करीब दो बजे पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। शातिर बदमाश अजमेरी नट पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। सूचना पर एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

कल्यानपुर प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा और स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा बदमाशों के उन्नाव से आने की खबर पर गुनीर मार्ग पर बक्सर मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान उन्नाव की ओर से बाइक सवार संदिग्ध आते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तो पुलिस पर बाइक सवार अजमेरी नट निवासी कोड़ा थाना जहानाबाद ने तमंचे से फायर किया। पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाशों पर फायरिंग की, तो बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह रोड पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान अजमेरी नट के दाहिनी पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी जंगल की ओर भाग निकला। फरार शातिर की तलाश में पुलिस कई घंटे कांबिग करती रही लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लगा।
घायल अजमेरी नट को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। कल्यानपुर पुलिस ने अजमेरी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।

अजमेरी के खिलाफ डकैती, हत्या, लूट, गोकशी, हत्या के प्रयास समेत 14 मुकदमे दर्ज है। आरोपी के खिलाफ उन्नाव, हमीरपुर, कानपुर में मुकदमे हैं।
जिले के चांदपुर, जाफरगंज, जहानाबाद, ललौली, असोथर थाने में उस पर मुकदमे दर्ज हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम दिया गया है।

मुठभेड़ स्थल पर घायल पड़ा अजमेरी। संवाद

मुठभेड़ स्थल पर घायल पड़ा अजमेरी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed