फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,After two steps, the cycle flew to Saifai: Keshav Maurya

दो चरणों के मतदान में साइकिल उड़कर सैफई चली गई- डिप्टी सीएम

Fri, 18 Feb 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,After two steps, the cycle flew to Saifai: Keshav Maurya
रैली को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पीएम के आगमन से ठीक पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य मंच पर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दो चरणों के चुनाव में साइकिल उड़कर सैफई चली गई है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 10 मार्च को जब परिणाम सामने आएंगे तब समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि करहल सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एसपी बघेल प्रत्याशी हैं। उनके ऊपर सपा के पालतू गुंडों ने जिस तरह से हमला किया है। वह कायरता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह बोले यह हरकतें बताती हैं कि सपाई किस कदर बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह राहुल और प्रियंका 400 सीटों का ख्वाब देख रहे, जबकि 40 सीटों पाने की स्थिति में भी नहीं है।

कहा, कि डबल इंजन की सरकार ने पांच साल में किसी से भेदभाव नहीं किया। हमने किसान सम्मान निधि अगर हिंदू किसान के खाते में दी है तो मुस्लिम किसानों के खातों में भी दी है। कोरोना का टीका लगाने से पहले भी किसी का जाति या मजहब नहीं पूूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed