{"_id":"621e589d92368b54211d94fc","slug":"fathepur-news-aditya-gets-dr-shankar-dayal-sharma-presidential-gold-medal-fatehpur-news-knp683286062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य को मिला डॉ शंकर दयाल शर्मा प्रेसिडेंशियल गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य को मिला डॉ शंकर दयाल शर्मा प्रेसिडेंशियल गोल्ड मेडल
विज्ञापन
आदित्य को गोल्ड मेडल से सम्मानित करते यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। कस्बे में रहकर अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में आदित्य ने अपना परचम लहराया है। बीएससी आनर्स फिजिक्स में ग्रेड ‘ए’ आने के बाद उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बेस्ट स्टूडेंट के लिए डॉ. शंकर दयाल शर्मा प्रेसिडेंशियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। इसके बाद टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान में रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए चयन भी हुआ है। इससे परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।
आदित्य मिश्रा के पिता लक्ष्मी कांत मिश्रा बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के अध्यापक हैं। वह मूल रूप से बांदा जनपद के अतर्रा के रहने वाले हैं।
आदित्य ने अपने पिता के साथ बिंदकी में ही रहकर शुरुआती शिक्षा ग्रहण की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से ही उन्होंने 90.2% अंकों के साथ इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसके बाद वह 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने चले गए।
विज्ञापन
26 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय में 98 वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित हुए।
आदित्य को बेस्ट स्टूडेंट के लिए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा प्रेसिडेंशियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। इसके बाद आदित्य का टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए चयन भी हुआ है।
आदित्य की बड़ी बहन शालिनी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही हैं। उनका एक छोटा भाई आर्यन है। गोल्ड मेडल मिलने पर आदित्य को सभी परिचितों ने बधाइयां दी।