फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,50 will be selected out of 200 candidates, exam today

200 अभ्यर्थियों में 50 का होगा चयन, परीक्षा आज

Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,50 will be selected out of 200 candidates, exam today
फतेहपुर। डॉक्टर और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग पढ़ाने के लिए छात्रों का चयन करने के लिए आज परीक्षा होगी। राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली चयन परीक्षा में 200 मेधावी शामिल होंगे। इनमें 50 का चयन होगा।
विज्ञापन

नीति आयोग ने प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों में राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में कक्षा 11 और 12 में पढ़ने वाले 50 बच्चों को निशुल्क डॉक्टर और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग पढ़ाने के लिए बाईज्यूस से समझौता किया है।
विज्ञापन

बाईज्यूस चयनित बच्चों को फरवरी से कोचिंग पढ़ाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के 200 टॉपरों की सूची तैयार की है। इन्हीं टॉपरों में 50 बच्चे चयनित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन परीक्षा सोमवार को दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा की देखरेख के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने एसडीएम सदर नंदप्रकाश मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दूसरा पर्यवेक्षक नीति आयोग से आएगा। उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र बाईज्यूस के प्रतिनिधि लेकर स्वयं परीक्षा कराने आएंगे।

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज के पांच कक्षों में होगी। प्रत्येक कक्ष में 40 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे बराबर चालू रहेंगे और प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed