फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,18.74 lakh voters will choose their 'Kshatrap' today

मतदान की तैयारियां पूरी, अब आपकी बारी

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,18.74 lakh voters will choose their 'Kshatrap' today
ईवीएम मशीन लेकर बूथ के लिए रवाना होतीं महिला मतदाता कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लोकतंत्र का महापर्व बुधवार को है। इसमें अपनी सहभागिता देने का यह दिन है। आदर्श मतदाता एवं नागरिक का फर्ज निभाना है, तो आओ चले मतदान बूथ की ओर।
विज्ञापन

जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के सदर, बिंदकी, जहानाबाद, अयाह शाह, हुसैनगंज और खागा के 2238 बूथों पर 18.74 लाख मतदाता हैं। बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हैं। अब मतदान करने की बारी हमारी है।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जिले को 14 जोन और 173 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक विधान सभा में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के छह विधान सभा में कुल 1401 मतदान केंद्र और 2238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। खास बात यह है कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
जिले में साढ़े तीन सौ से अधिक ईवीएम और करीब सात सौ वीवीपैट रिजर्व में रखीं गई हैं। ईवीएम व वीवीपैट में खराबी आने की स्थिति में उसे तत्काल बदला जा सकेगा।
ये होंगे वैकल्पिक 12 पहचान पत्र
आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, फोटो युक्त बैंक पासबुक, डाकघर की पासबुक, राज्य कर्मचारी पहचान पत्र, केंद्रीय कर्मचारी पहचान पत्र, मनरेगा जॉबकार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, श्रम कार्ड, शिक्षण संस्थान से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र।
मास्क पहन कर आएं, ग्लब्स बूथ पर मिलेगा
मतदान केंद्र पर मास्क पहन कर जरूर जाएं। ईवीएम का बटन दबाने के लिए ग्लब्स बूथ पर ही मिलेगा। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह के अनुसार सभी बूथों पर हेल्प डेस्क बनाई गई है।

आज सार्वजनिक अवकाश
मतदान दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान निजी, सरकारी अथवा अर्ध सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

विज्ञान भवन में अभिलेख मिलाते मतदान कर्मी। संवाद

विज्ञान भवन में अभिलेख मिलाते मतदान कर्मी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed