फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,13 teams will survey the damage of crops

बीमा कंपनी के साथ कृषि विभाग की 13 टीमें फसलों के नुकसान का करेंगी सर्वे

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,13 teams will survey the damage of crops
आलू की फसल में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बेमौसम बारिश से हुए फसलों को नुकसान का आंकलन कराने के लिए कृषि विभाग ने टीम गठित कर दी है। ब्लाक स्तर पर गठित 13 टीमें और बीमा कंपनी के कर्मचारी फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट तीन दिन में उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करेंगे। उप कृषि निदेशक ने जिन किसानों की फसलें बारिश से बर्बाद हुई है, उनको 72 घंटे के अंदर लिखित आवेदन बीमा कंपनी कार्यालय में जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

चार दिन लगातार बारिश से रबी के सीजन में बोई गई फसलों का भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रीमियम जमा करके बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नुकसान की रिपोर्ट कृषि विभाग व बीमा कंपनी तैयार करेगी। बता दें कि जिले में 27180 हेक्टेयर फसल का बीमा हुआ है। इसमें 44 हजार 342 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा का दो करोड़ 74 लाख 95 हजार आठ रुपये प्रीमियम जमा किया है।

उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि गेहूं, चना, राई, मटर, सरसों की फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित किया गया है।
आलू, मिर्च की फसल को मौसम आधारित फसल बीमा योजना से बीमित किया गया है। ब्लाक स्तर पर टीम गठित करके जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों की फसलों में बारिश से नुकसान हुआ है। जांच के बाद उनको बीमा कंपनी से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed