फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,13 crore road started crumbling as soon as it was built

बनते ही उखड़ने लगी 13 करोड़ की सड़क

Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,13 crore road started crumbling as soon as it was built
बनाई गई बांदा-टाडा सड़क की उखड़ रही गिट्टियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सड़कों का निर्माण कराने में ठेकेदार नियमों को ताक में रखे हुए हैं। 13 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में गिट्टियों का उखड़ना शुरू हो गया है। सड़क पर फैल रही गिट्टियां निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खोल रही हैं। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अंजान बने हैं।
विज्ञापन

राधानगर-शाह मार्ग का 13.21 करोड़ से निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क शहर से बहुआ, बांदा को जोड़ती है। राधानगर की ओर से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने सड़क का निर्माण बाईपास तक पूरा कर दिया है। पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। बनाई गई सड़क के गुणवत्ता की पोल हफ्ते भर में ही खुलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी नियमों को ताक में रखकर बनाई गई सड़क पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जबकि इस रोड से मौरंग और गिट्टी के लोड ट्रकों का आवागमन हमेशा होता है। इसके साथ ही बांदा रूट की रोडवेज बसों और शाह, बहुआ के लिए प्राइवेट सवारी वाहन फर्राटा भरते हैं।
किसान व व्यापारी संगठन कर चुके हैं प्रदर्शन
गड्ढों में तब्दील राधानगर-शाह मार्ग के निर्माण कराने को लेकर किसान और व्यापारी संगठन प्रदर्शन कर चुके हैं। सड़क में डेढ़ से दो फुट गहरे गड्ढे थे। दशवांमील टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करके भाकियू सड़क निर्माण कराने का मुद्दा उठा चुकी है।

13.21 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण कराया जाना है, लेकिन अभी शासन से सिर्फ चार करोड़ रुपये ही मिले हैं। जिसमें सड़क पर एक कोट डामरयुक्त गिट्टी डाल दी गई है। दूसरे कोट की गिट्टी और पुलियों के अधूरे निर्माण को शासन से बजट मिलने पर किया जाएगा। - ज्वाला प्रसाद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed