फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Union Minister inaugurated synthetic track

फतेहपुर : केंद्रीय मंत्री ने सिंथेटिक ट्रैक का किया लोकार्पण

Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Union Minister inaugurated synthetic track
सिंथेटिक ट्रेक पर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं युवतियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के फंड से निर्मित सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण किया। इस दौरान बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं। दौड़ने के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूर्व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने जिला खनिज फंड से 57.97 लाख रुपये की लागत से कराया था।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-16 में पहला स्थान जय तिवारी, आशुतोष कुमार द्वितीय, आयुष सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर में आयुष सिंह प्रथम, आशुतोष सिंह द्वितीय, सौरभ गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में शिवम तिवारी प्रथम, अमन सिंह द्वितीय, शुभम दुबे तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

800 मीटर में अमन सिंह प्रथम, शुभम दुबे द्वितीय, विजय कुमार तृतीय रहे।
अंडर 20 में 100 मीटर मोहित सिंह प्रथम, नितीश द्वितीय, विजय अवस्थी तृतीय, 200 मीटर नितीश सिंह प्रथम, अमित सिंह द्वितीय, अभिषेक सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर शिवम तिवारी प्रथम, अमन सिंह द्वितीय, शुभम दुबे तृतीय रहे। 800 मीटर में अभिषेक यादव प्रथम, धनंजय कुमार द्वितीय, कपिल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका अंडर 10 में 100 मीटर में खुशबू यादव प्रथम, जाहनवी द्वितीय, सृष्टि देवी तृतीय। 200 मीटर खुशबू यादव प्रथम, जहनवी द्वितीय, सृष्टि ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में वर्षा बाजपेयी प्रथम, सोनम यादव द्वितीय, शगुन सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
800 मीटर में वर्षा बाजपेयी प्रथम, सोनम द्वितीय, राधिका ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 20 में 100 मीटर प्रथम प्रियंका, उन्नति द्वितीय, निशा तृतीय। 200 मीटर प्रिया प्रथम, तनिष्का द्वितीय, अनुष्का तृतीय रहीं। 400 मीटर सिमरन कुशवाहा प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय, शालू तृतीय रहीं। 800 मीटर प्रियंका प्रथम, उन्नति द्वितीय, निशा ने तीसरा स्थान पाया।

इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, सीडीओ सत्यप्रकाश, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, प्रशिक्षक आरिफ खां, बृजेश सिंह और अमिताभ कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed