फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: two cousin drowned in the Ganges, trying to save the younger brother older drowned

फतेहपुर: गंगा में नहाते समय लहरों में समाए दो भाई, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 14 Aug 2021 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Aug 2021 01:10 AM IST
सार

गंगा में नहाते समय जलस्तर बढ़ा होने से दोनों लहरों में फंसकर डूबने लगे। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तत्काल कोई मदद नहीं मिल सकी। देखते ही देखते दोनों लहरों में गायब हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur: two cousin drowned in the Ganges, trying to save the younger brother older drowned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के प्रेमनगर में गंगा में नहाते समय दो भाई लहरों में फंसकर डूब गए। लोगों के शोर मचाने पर जब तक कोई मदद पहुंचती, दोनों लापता हो गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ खागा व सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन


कानपुर से परिवारीजन भी पहुंचे। शाम तक युवकों का पता नहीं चला था। हादसा नौबस्ता घाट पर हुआ। दोनों युवक कानपुर से गैधेमऊ गांव स्थित अपने पैतृक घर आए थे। गैधेमऊ गांव निवासी रामचंद्र मौर्य उर्फ बबलू परिवार सहित कानपुर को गोविंद नगर में रहते हैं।
विज्ञापन


रामचंद्र का पुत्र अमन (19) व विशाल (21) दोनों शनिवार की सुबह साफ-सफाई के लिए पैतृक गांव गैधेमऊ आए थे। दोनों ने अपने मकान की सफाई की और सुबह करीब 11 बजे गंगा नहाने के लिए नौबस्ता घाट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में नहाते समय जलस्तर बढ़ा होने से दोनों लहरों में फंसकर डूबने लगे। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तत्काल कोई मदद नहीं मिल सकी। देखते ही देखते दोनों लहरों में गायब हो गए।


यह खबर लोगों ने तुरंत पुलिस को दी तो इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम वहां पहुंचे और मल्लाहों को बुलाकर जाल के जरिए खोजबीन शुरू कराई। कुछ ही देर में एसडीएम खागा आशीष कुमार व सीओ जीडी मिश्र पहुंचे। यह खबर जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार दोपहर बाद नौबस्ता घाट पहुंचा। दोनों युवकों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed