फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Textile institute in Kanpur to check sweaters

कानपुर के टेक्सटाइल इंस्टीट्यूट में होगी स्वेटरों की जांच

Thu, 26 Nov 2020 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Textile institute in Kanpur to check sweaters
फतेहपुर। हुसैनगंज क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह की शिकायत के बाद परिषदीय विद्यालयों में वितरित किए गए स्वेटरों की पड़ताल शुरू हो गई है। जिले भर से स्वेटरों के सैंपल एकत्र कराए गए हैं और इन्हें जांच के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (यूपीटीटीआई) कानपुर भेजा है। स्वेटर की गुणवत्ता पर खुद राज्यमंत्री की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग और आपूर्ति संस्था में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 22 नवंबर को राज्यमंत्री की शिकायत को आधार बनाते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। डीएम ने इस मुद्दे पर खागा, फतेहपुर और बिंदकी तीनों उपजिलाधिकारियों से हर ब्लॉक से तीन-तीन स्वेटरों के सैंपल मंगवा लिए हैं। अब स्वेटरों की गुणवत्ता की जांच की जानी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मानक के मुताबिक स्वेटर एक्रेलिक के बने होने चाहिए। वहीं, इस मसले पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉकों से स्वेटरों के नमूने लेकर उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (यूपीटीटीआई) कानपुर में भेजे गए हैं। वहां की लैब रिपोर्ट आते ही शासन को भेजी जाएगी। डीएम ने बताया कि लैब की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वेटरों की क्वालिटी यदि घटिया निकली तो आपूर्ति करने वाली संस्था और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिषदीय स्कूलों में वितरित किए गए स्वेटरों की गुणवत्ता घटिया होने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री को खराब गुणवत्ता वाले स्वेटरों के नमूने भी दिए थे। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को इस विषय की जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था ट्रेडर्स रायबरेली से खरीदे गए स्वेटर
बेसिक शिक्षा विभाग ने दो लाख 44 हजार 282 स्वेटरों की खरीद की थी। चार साइजों में आस्था ट्रेडर्स रायबरेली से 174 रुपये 90 पैसे प्रति स्वेटर की कीमत दर से खरीदे गए स्वेटरों का वितरण भी लगभग पूरा हो चुका है। आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठान ने जेम पोर्टल के माध्य से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ब्लॉकवार छात्र संख्या के आधार पर स्वेटरों की आपूर्ति की है। कक्षा एक और दो के लिए स्माल साइज, कक्षा तीन और चार के लिए मीडियम साइज, कक्षा पांच और छह के लिए एक्स टू साइज और डबल एक्स टू साइज के स्वेटर खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed