फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Son dies after being hit by high tension line, father scorched, accident due to hanging wire

फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बेटे की मौत पिता झुलसा, लटकते तार की चपेट में आने से हादसा

Sat, 25 Dec 2021 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Dec 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Son dies after being hit by high tension line, father scorched, accident due to hanging wire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के थरियांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसे बचाने में पिता गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते तारों के लटकने से हादसे की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ झल्लर मौर्य (23) शुक्रवार शाम पिता बसंत लाल मौर्या के साथ गांव के ही क्षत्रपाल लोधी के खेत के पास प्याज लादने गया था। क्षत्रपाल ने बताया कि खेत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के लटकते तार में धर्मेंद्र का हाथ छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


बेटे को बचाने में पिता बसंत भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने लाठी -डंडे की सहायता से पिता-पुत्र को करंट से बचाया। दोनों को आमापुर गांव स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां बेटे धर्मेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। झुलसे पिता को भर्ती किया गया है। मृतक की मां सरोज देवी व बहन रचना देवी,मोनिका देवी का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र का बड़ा भाई राजेश मध्यप्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। धर्मेंद्र कानपुर में मजदूरी करता था। खेती के काम में पिता का हाथ बटाने के लिए 23 दिसंबर को घर आया था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed