फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: servant was taking away lahi, Pradhan's mother interrupted, he strangled her to death

फतेहपुर: लाही चुराकर ले जा रहा था नौकर, प्रधान की बुजुर्ग मां ने टोका तो गला घोट कर दी हत्या

Thu, 23 Sep 2021 01:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Sep 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: servant was taking away lahi, Pradhan's mother interrupted, he strangled her to death
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के अमौली में घर के नौकर ने लाही चुराकर ले जाते समय टोकने पर बुजुर्ग महिला की बुधवार रात रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी लाही के बोरे खेत में छोड़कर घर चला गया। परिजनों ने बोरे सुबह देखे तो नौकर की छानबीन शुरू की। जिसके बाद वारदात का खुलासा हो सका।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात चांदपुर थाना क्षेत्र के बेहटा खुर्द के बेहटी गांव की है। बेहटा खुर्द ग्राम पंचायत के अरविंद उमराव वर्तमान प्रधान है। वह पहले प्रधान संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने गांव के बाहर करीब एक बीघा जगह पर घर बना रखा है।
विज्ञापन


घर की चहारदीवारी में बगीचा भी है। उनके घर से जुड़े खेत हैं। प्रधान ने बताया बुधवार रात करीब 9 बजे घर पहुंचे थे। मां रामदेवी (75) घर के नीचे हिस्से में बरामदे में रहती थी। मां दिखाई नहीं दी तो खोजबीन की गई। तलाश के दौरान खेत की तरफ पीछे वाले दरवाजे के बाहर कटहल के पेड़ के नीचे मां का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शव लेकर घर पहुंचे। उन लोगों ने मां की मौत को स्वाभाविक माना। प्रधान का भाई राजेश और कुछ लोग सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए खेत की तरफ बांस की काटने लेने जा रहे थे। तभी खेत पर हल्दी के पेड़ गिरे देखे। खेत पर पैर के निशान थे। कुछ दूरी पर ही लाही की दो बोरी पड़ी थी।

लाही की बोरी घर के नौकर सनी सैनी निवासी बेहटा के अंगौछे के टुकड़े से बंधी थी। तभी राजेश को सनी पर चोरी का शक हुआ। राजेश सनी के घर पहुंचा और उससे पकड़ लिया। पूछताछ पर सनी ने रामदेवी की हत्या की वारदात कबूल की। सनी ने पुलिस को बताया कि वह पीछे के दरवाजे से बोरी लेकर जा रहा था।

तब उसे रामदेवी ने देख लिया था और टोकाटाकी की। फंसने के डर से उसने राम देवी की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और बोरियां खेत में छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।आरोपी गिरफ्तार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed