फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Rs 100 cash back on each installment deposit of Svanidhi scheme

फतेहपुर : स्वनिधि योजना की प्रत्येक किश्त जमा पर 100 रुपये कैश बैक

Fri, 05 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Rs 100 cash back on each installment deposit of Svanidhi scheme
पटेल नगर में दुकान लगाए पथ विक्रेता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन की हर किस्त जमा करने पर 100 रुपये का कैश बैक मिलेगा। ठेलेे, खोमचे वालों को कर्ज पर लगने वाले ब्याज चुकता करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के 5480 पथ विक्रेता (रेहड़ी, खोमचे वाले) को 10 हजार रुपये का बैंक से ऋण दिया गया। हर रेहड़ी व खोमचे वाले को हर महीने तय राशि बैंक में जमा करना होगा। फुटपाथ पर सामान लगाने वाले डूडा में पंजीकृत आईडी के माध्यम से किस्त का डिजिटल ट्रांजेक्शन करते हैं तो उसे हर किस्त में 100 रुपये का कैश बैक मिलेगा। जानकारी के अभाव में पथ विक्रेता कैश बैक योजना के लाभ से वंचित हो रहे।
विज्ञापन

स्वनिधि योजना नगर पालिका फतेहपुर, बिंदकी और नगर पंचायत हथगाम, खागा, किशनपुर, बहुआ, जहानाबाद में लागू है। अभी तक नवसृजित असोथर नगर पंचायत में यह योजना लागू नहीं है। जिले की सात निकायों में डूडा 5480 पथ विक्रेताओं को ऋण दिला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा अजय शुक्ला ने बताया कि स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता को पहली बार 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। इसकी अदायगी के बाद 20 हजार और अंतिम बार 50 हजार रुपये तक का ऋण देने का प्रावधान है। ऋण में बैंक न्यूनतम ब्याज वसूल करता है। जागरूक विक्रेता ब्याज से अधिक किस्त का डिजिटल ट्रांजेक्शन करके कैश बैक ले सकता है। इसके लिए नजदीकी निकाय में किश्त जमा करने में उपयोग की जाने वाली आईडी दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed