फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Pnthuwa spread measles, many children vulnerable

फतेहपुर के पंथुवा में फैला खसरा, कई बच्चे चपेट में

Wed, 04 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 04 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur Pnthuwa spread measles, many children vulnerable
बीमारी - फोटो : अमर उजाला

हंसवा ब्लाक के पंथुवा गांव में खसरे का प्रकोप हो गया है। दर्जनों बच्चे इसकी चपेट में हैं। अन्य लोगों को भी यह रोग जकड़ रहा है। खसरा फैलने से गांव के परिषदीय स्कूल में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों की मांग पर संक्रामक रोग सेल प्रभारी ने बुधवार को गांव में मेडिकल टीम भेजने की बात कही है।

विज्ञापन


पंथुवा गांव में इन दिनों हर उम्र के लोग खसरे की बीमारी से जूझ रहे हैं। उच्च प्राथमिक स्कूल की शिक्षक सुशीला शिवहरे ने बताया कि बच्चों के शरीर पर लाल-लाल पानीदार दाने निकल रहे हैं। संक्रमण रोकने के लिए रोज एक-दो बीमार बच्चों को स्कूल से घर लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल में पढ़ने वाले शिवानी (12), नीलम (11), मनोरमा (10) पूजा (11) और अमित (12) सहित दर्जन भर बच्चे खसरे की चपेट में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को गांव में खसरा फैलने की लिखित सूचना देने के बावजूद मेेडिकल टीम गांव नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर डिप्टी सीएमओ और संक्रामक  रोग सेल के प्रभारी डा. रमाकांत ने बताया कि बुधवार सुबह संक्रामक रोग नियंत्रण टीम पंथुवा पहुंच जाएगी। उन्होंनेे कहा कि यह बीमारी चिकनपॉक्स नहीं है। भीषण गर्मी में दूषित पानी पीने से बच्चों के शरीर पर लाल दाने निकल रहे हैं। ब्लाक स्तरीय मेडिकल टीम गांव जाकर मरीजों का इलाज करके रिपोर्ट देगी। जरूरत पड़ी तो जिला स्तरीय टीम भी पंथुआ भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed