फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur Panchayat Election 2021 update, Review report

फतेहपुर: पंचायत के परिणाम में दिखी विस चुनाव की झलक, कई विधानसभा में कमजोर साबित हुई भाजपा

Sat, 08 May 2021 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 May 2021 01:04 PM IST
सार

जिला पंचायत के चुनाव में विधान सभावार परिणामों पर गौर करें तो कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कमजोर हुई है। जबकि सपा ने विधानसभावार जिला पंचायत की सीटों पर बढ़त ली है।

विज्ञापन
fatehpur Panchayat Election 2021 update, Review report
फतेहपुर पंचायत चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और अब जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव होने हैं। मगर खास तौर पर जिला पंचायत के जो परिणाम सामने आए हैं, उससे आगामी विधानसभा चुनावों का भविष्य अभी से दिख रहा। फतेहपुर और अयाहशाह विधानसभा के वार्डों में भाजपा का खाता ही नहीं खुला।
विज्ञापन


जिला पंचायत के चुनाव में विधान सभावार परिणामों पर गौर करें तो कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कमजोर हुई है। जबकि सपा ने विधानसभावार जिला पंचायत की सीटों पर बढ़त ली है। मौजूदा परिणाम बता रहे हैं कि भाजपा पर सपा फिलहाल भारी पड़ी है। 
विज्ञापन


विधानसभावार भाजपा का परिणाम 
हुसेनगंज विधानसभा में ऐरायां सादात से महेश यादव, गौंती से महमूद, हुसेनगंज छेउका से रामकिशोर और जमरांवा से रिंकू लोहारी ने चुनाव जीता है। खागा विधानसभा में गढ़ा से हिमांशू त्रिपाठी और टेनी से अभय प्रताप पप्पू सिंह ने चुनाव जीता है। जबकि फतेहपुर और अयाह शाह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की एक भी सीट नहीं निकली। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में परिणाम शून्य रहा। हालांकि बिंदकी विधानसभा में मंडराव से सुमन देवी, जाफराबाद से मोहर सिंह पटेल और मौहार से प्रीति सिंह ने चुनाव जीता। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की अभयपुर सीट से विक्रम सिंह ने डीडीसी का चुनाव जीता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रों में सपा का परिणाम 
हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के बुदवन वार्ड में कामनी पाल, बैगांव में अशोक यादव, सिठौरा में चंद्रशेखर पासवान जीते हैं। खागा विधानसभा के विजयीपुर वार्ड से आरती यादव, धाता वार्ड से अनीता देवी पासवान, फतेहपुर विधानसभा के कोराईं वार्ड से संगीताराज पासवान, रामपुर थरियांव से गिरीश कुमार कोरी, अयाह शाह विधानसभा के अयाह वार्ड से कपिल यादव, ललौली से सलमान विजयी हुए हैं। बिंदकी विधानसभा के अश्वार तारापुर से नरेंद्र कुमार, गुनीर से रामनरायन, बागबादशाही से तस्कीन बानो जीतकर आई हैं। जहानाबाद के सिजौली वार्ड से माधुरी यादव, अकबरपुर नसीरपुर से अंबरीश उत्तम और अमौली से रामा देवी ने चुनाव जीता है। 

जिम्मेदारों की जुबां से 

विधानसभा चुनाव पंचायत चुनाव से बहुत अलग होते हैं। जिला पंचायत में भाजपा की दस सीटें यह साबित करती हैं कि राज्यों और केंद्र के साथ पार्टी का संगठन पंचायत स्तर पर भी मजबूत हुआ है। विधानसभा चुनाव केंद्र और राज्य सरकार के कामों के आधार पर लड़ा और जीता जाएगा। - आशीष मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष 

हमारी पार्टी के आठ घोषित प्रत्याशियों ने जिला पंचायत के चुनाव जीते हैं। साथ ही सात ऐसे भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीता है, जिन्हें पार्टी से पंचायत चुनाव का टिकट नहीं मिला और वह व्यक्तिगत स्तर पर चुनाव लड़े और जीते। इस तरह जिले की 46 में से सर्वाधिक 15 सीटें सपा की हैं। जिससे यह साबित होता है गांव-गांव में पार्टी की लोकप्रियता है। यही मतदाता हमें विधानसभा चुनाव जिताकर सपा की सरकार बनाएंगे। - विपिन यादव, सपा जिलाध्यक्ष 

विधायकों की जुबानी
सदर विधायक विक्रम सिंह कहते हैं कि पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव पर प्रभाव नहीं रहता। दरअसल पंचायत चुनाव में स्थानीय मुद्दे प्रभावी रहते हैं। राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय मुद्दे इससे जुड़ नहीं पाते। सदर विधानसभा के रमव पंथुवा वार्ड के प्रत्याशी कोरोना संक्रमित हो गए। जिसके कारण चुनाव कमजोर हुआ। 

खागा विधायक कृष्णा पासवान कहती हैं, हमारे विधानसभा क्षेत्र से गढ़ा और टेनी वार्ड में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य हुए हैं। इनके कामों से पार्टी को और मजबूती ही मिलेगी। विधानसभा चुनाव में हम और मजबूत होंगे। 

हुसनेगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक और राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह कहते हैं कि हमारे क्षेत्र के चारों जिला पंचायत वार्डों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जिससे जाहिर ही बतौर संगठन हम एक-एक बूथ में मजबूत हैं। यह मजबूती विधानसभा चुनाव में भी बनी रहेगी। 

अयाह शाह विधायक विकास गुप्त कहते हैं कि कोरोना के कारण क्षेत्र में कम समय दे पाए। मगर पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की प्रकृति में फर्क होता है। सपा शासनकाल में सीटें सपा के पास थीं और जब विधानसभा चुनाव हुए तो सपा एक भी विधानसभा सीट नहीं निकाल पाई। आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को जनता का साथ मिलेगा। 

बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल कहते हैं कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के मंडरांव, जाफराबाद और मौहार से पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि पार्टी की पैठ स्थानीय स्तर पर है। हम आगे और मजबूत हों, इसके लिए दिनरात मेहनत की जा रही है। 

जहानाबाद क्षेत्र से विधायक और राज्यमंत्री जयकुमार जैकी कहते हैं कि हमारे क्षेत्र के वार्ड अभयपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। जिन सीटो मेें हार हुई भी है तो उनमें जीत और हार के बीच का अंतर मामूली रहा है। जनमत अभी भी सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed