फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,yamuna bridge

बाढ़ में आई दरार को सही करने का काम शुरू

Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,yamuna bridge
बहुआ। यमुना नदी पर बने पुल की बीम में आई दरार को सही करने सोमवार को सेतु निगम की टीम पहुंची। सेतु निगम अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की अगुवाई में पुल मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें 40 मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ के दौरान ललौली के पास बने पुल की 12 नंबर कोठी की बीम में करीब सात इंच की दरार हो गई थी। इसकी खबर अमर उजाला ने बीते 24 और 29 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। रविवार को सेतु निगम बांदा की टीम ने निरीक्षण किया था और वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिशासी अभियंता संतोष कुमार व अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह टीम के साथ पुल सही कराने पहुुंचे। अवर अभियंता ने बताया कि बीम में लगाने के लिए छह बेयरिंग मुंबई से मंगाई गई हैं। इस पुल में क्षमता से अधिक लोड लाद का वाहन निकलते हैं और जाम लगाने पर कतार में खड़े हो जाते हैं। इस कारण से बेयरिंग फट गई हैं। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed