फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,yamuna bridge

यमुना पुल के सुस्त निर्माण पर लगाई फटकार

Wed, 24 Feb 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,yamuna bridge
किशनपुर। खागा तहसील को बांदा, चित्रकूट जिले से जोड़ने वाले किशनपुर-दांदो यमुना पुल निर्माण का डीएम अपूर्वा दुबे ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पता चला पुल व एप्रोच बनाने में अगस्त तक का समय लगेगा। उन्होंने सुस्त निर्माण पर नाराजगी जताई। कई महीनों से टूटी पुल की रिटेनिंग वॉल को तुरंत ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दोपहर में पुल के निरीक्षण के लिए पहुंची। यहां पर सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहले से मौजूद थे। सेतु निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुल जून में तैयार हो जाएगा और एप्रोच बनाने में दो महीने का समय लगेगा। ऐसे में यह अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। डीएम ने नाराजगी जताते हुए काम अधिक और समय कम होने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान किशनपुर की ओर से पुल के लिए बन रहे एप्रोच की साइड वॉल (रिटेनिंग वॉल) में दरार आने की बात डीएम को पता चली तो उन्होंने तुरंत इसे ठीक करने को कहा। असहट गांव के लोगों ने डीएम को बताया कि पुल बनने के बाद गांव के लोग जलभराव की समस्या से जूझेंगे, पूरा गांव यमुना के बढ़ते ही डूब जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी व तहसील अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इस समस्या का समाधान खोजें और पुल निर्माण के बाद जलभराव न होने पाए। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करके अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि असहट गांव की सड़क को यमुना पुल की सड़क से जोड़ने का काम भी करें। खागा में डीएम ने किशनपुर रोड पर बन रहे नाले की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed