{"_id":"610c374f8ebc3ebda70cfb79","slug":"fatehpur-news-sapa-fatehpur-news-knp6445404144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने साइकिल रैली निकाल फूंका विस चुनाव का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने साइकिल रैली निकाल फूंका विस चुनाव का बिगुल
विज्ञापन
फतेहपुर। सपा ने पार्टी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर जिलेभर में साइकिल यात्रा निकाली और इसी के साथ विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। जिले भर में निकली साइकिल यात्रा के दौरान सपाइयों ने लोगों को सपा शासनकाल के काम गिनाए।
नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा के नेतृत्व निकली यात्रा पूरे शहर में घूमी और फिर पार्टी कार्यालय में समाप्त हुई। सपाइयों ने यात्रा के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक भाजपा की नीतियों को गलत बताया और सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कृषि कानून जैसे मुद्दों पर घेरा। कोरोनाकाल में नाकामी और प्रदेश में अपराध बढ़ने का भी आरोप लगाया। सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद के अगुवाई में शाह, बहुआ, गाजीपुर, कौंडर-बौंडर, मनावां और असोथर में साइकिल रैली निकाली गई।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा में शामिल सपाइयों ने नई तहसील में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हुसैनगंज में साइकिल यात्रा बहबलपुर, हुसैनगंज होते हुए दुर्गा चौराहा से बाबूगंज, जगतपुर आदिल होते हुए सातमील में समाप्त हुई। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, केदार सिंह यादव, भारत सिंह यादव, शमीम, अल्ताफ अहमद, मो. जाहिर तथा मो. अजहर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
बिंदकी और जहानाबाद में भी निकली यात्रा
बिंदकी। तहसील मुख्यालय में साइकिल यात्रा गांधी पार्क, रामलीला मैदान से शुरू होकर अस्पताल रोड, गांधी चौराहा, खजुहा चौराहा, आंबेडकर चौराहा, बराती नगर, जाफराबाद, शाहपुर, जैनपुर होते हुए कोरइयां में समाप्त हुई। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर, अकरम उर्फ गुड्डू, अनुराग और ऋषि भरद्वाज मौजूद रहे। जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, यात्रा घनश्यामपुर, चिल्ली बमथरा, लहुरी सरायं, कलाना, पूरनपुर, गोकुलपुर आदि गांवों घूमी।
कस्बों और गांव में घूमी समाजवादी साइकिल
खागा। कस्बे में साइकिल रैली का नेतृत्व नगर अध्यक्ष कलीम शेख, डीडीसी सदस्य संगीता राज पासी, विनोद पासवान ने किया। यात्रा कई भागों में बंटकर कस्बे में घूूमी। इसमें शिव सिंह यादव, राजेश चौधरी, भूप यादव, अखिलेश मौर्य, सत्यवीर यादव, विष्ण दयाल पाल, जावेद रजा, मुकेश पटेल, आरिफ खान आदि मौजूद रहे। खखरेरू में छात्रसभा जिलाध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में रैली निकली। इस मौके पर अंकित यादव, महफूज खान, लल्ली यादव, उस्मान खान, नागेंद्र सिंह, आवेश खान, रोहित निषाद मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेता इस्माइल वारसी, विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद, विनोद पासी, महफूज खां के नेतृत्व में भी रैली निकाली गई। पौली सेक्टर प्रभारी शकील अंसारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर हारून, सुनील, कुलदीप, संतोष आदि मौजूद रहे।
प्रेमनगर में सपा नेत्री ऊषा मौर्य के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। जो कई गांवों में घूमी। इसी क्रम में पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, विवेक यादव की अगुवाई में रैली निकाली गई। धाता में युवजन सभा के नेतृत्व में रैली का आयोजन हुआ। जिसे विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद व बिन्नू यादव ने हरी झंडी दिखाई।
यात्रा में पूर्व डीआईजी रामतीरथ परमहंस मौजूद रहे। हथगाम में निकली साइकिल रैली में विधानसभा प्रभारी अरुणेश पांडेय, जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, रुकू सिंह, नेपाली सिंह, चंद्रपाल सिंह, डा. रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
अमौली में डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें कम करने की मांग की गई। सठिगवां के एक गेस्ट हाउस से पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुढनदा, हरिजनपुर, भिखनीपुर, बरवा, उमरिहा बाजार होते हुए गहरूखेड़ा में समापन रैली का समापन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजेंदर सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे।