{"_id":"612548b78ebc3e7a21130857","slug":"fatehpur-news-pet-in-fatehpur-fatehpur-news-knp6480314166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा में 1664 अभ्यर्थी गैरहाजिर, 13896 बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा में 1664 अभ्यर्थी गैरहाजिर, 13896 बैठे
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 1664 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिले के 19 केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 15 हजार 560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 13 हजार 896 ने परीक्षा दी। गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों का पसीना छुड़ा दिया। अधिकांश अभ्यर्थी 70 से 80 फीसदी ही प्रश्न हल कर पाए।
परीक्षा के कारण शहर में सुबह से जाम की स्थिति रही। अन्य जनपदों के अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों की जानकारी लेते रहे। परीक्षा केंद्र सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए खोले गए और साढ़े नौ बजे बंद हो गए। पहली पाली में 7784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 873 गैरहाजिर रहे, जबकि 6911 परीक्षा में शामिल हुए।
इसी तरह, दूसरी पाली में परीक्षा के लिए दोपहर ढाई बजे तक प्रवेश देने के बाद केंद्रों के गेट बंद करा दिए गए। दूसरी पाली में 7776 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 791 गैरहाजिर रहे और 6985 ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। केंद्रों के अंदर एक-एक पूर्व सैनिक मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
शासन से नामित पर्यवेक्षक विशेष सचिव गृह कुमार प्रशांत दोनों पालियों की परीक्षा में केंद्रों का भ्रमण करते रहे। इनके अलावा सभी डीएम अपूर्वा दुबे के अलावा एडीएम और एसडीएम भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने का दावा किया है।