फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,paidal nikle,congrees

ठेलिया, तांगा में बाइक लाद कर महंगाई का किया विरोध

Tue, 10 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,paidal nikle,congrees
फतेहपुर। कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति की याद में पैदल मार्च निकाला। बाइकों को ठेलिया और तांगे पर रखकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों का विरोध किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सदर, बिंदकी और अयाह शाह विधानसभा में सरकार के विरोध में पैदल मार्च किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में पीरनपुर से ठेलिया पर बाइक लादकर अरबपुर, चौक, वर्मा चौराहा होकर पैदल मार्च किया। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर में तांगे पर बाइक लादकर महंगाई का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

बैनर लगाने को लेकर कांग्रेस के दो नेताओं में झड़प
कांग्रेसियों ने महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर पैदल मार्च निकाला। जुलूस में बैनर आगे लगाने को लेकर दो कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई। बाद में असलहों का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत कराया, लेकिन विवाद कम नहीं हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। सुबह 10 बजे ललौली चौराहे स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल यात्रा शुरू होनी थी। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के इंतजार में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई। जब जिलाध्यक्ष पहुंचे तो पैदल मार्च में बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed