फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,mausam

पारा बढने से बढ़ा गर्मी का कहर

Thu, 01 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,mausam
फतेहपुर। पछुआ हवाओं ने फाल्गुन में ही जेठ सी गर्मी का अहसास करा दिया है। पिछले चार दिनों की बात करें तो तापमान में आठ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

अधिकतम आद्रता 12 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक तेज गर्म हवाओं के कारण गर्मी ज्यादा रहने की बात कही है। शनिवार से कुछ राहत मिल सकती है। फसलों को तेज धूप से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को 18 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। हवाओं के गर्म थपेड़ों ने लोगों को खासा परेशान किया। व्यस्त रहने वाली सड़कों पर भी चहलकदमी कम ही नजर आई। लोग चेहरे ढककर निकले। पिछले चार दिनों की बात करें तो गर्मी में तेजी आई है। 27 मार्च को पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बुधवार को बड़कर 41 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम के मौसम ने जरूर कुछ राहत दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक सचिन शुक्ला ने बताया कि दो अप्रैल तक तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के कारण दोपहर में तेज गर्मी रहेगी। दो अप्रैल के बाद हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आएगी। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है।
वहीं फसलों खासतौर से गेहूं को यह हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं। जिन किसानों ने गेहूं की फसल देरी से बोई है, अभी इन फसलों में दाना तैयार होने की स्थिति होगी, तेज गर्मी में ऐसी फसलों को नुकसान हो सकता है। जिले में करीब 30 फीसदी गेहूं की फसल देर से बोई गई है।
गर्मी किस कदर तेज हो चली है, इसका अहसास सड़कों पर होने लगा है। बुधवार की दोपहर हरिहरगंज के मिशन अस्पताल के पास ई-रिक्शा से उतरते वक्त एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। चालक ने उसे ई रिक्शा खाली करवा कर उसे अंदर लिटाया। तब जाकर 10 मिनट बाद युवक सामान्य हो सका। युवक राधानगर का राजेश था जो ज्वालागंज से लौट रहा था। युवक ने बताया कि बदन से पसीना छूटने पर वर्मा चौराहे पर चक्कर आ गया था।

मार्च के आखिरी में जिस तरह गर्मी बढ़ रही है उससे राहगीरों के होंठ थोड़ी-थोड़ी देर बाद सूख रहे हैं लेकिन प्याऊ नजर नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन के स्तर से भी प्याऊ को लेकर अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। जिस कारण ज्यादातर लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed