फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news, lock down

सुबह दस से चार ही खुल सकेंगी दुकानें

Fri, 03 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news, lock down
फतेहपुर। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के नाम पर सड़क पर घूमने वालों पर प्रशासन ने अंकुश लगाया है। अब सुबह दस से चार बजे तक ही दुकानें खुला करेंगी। मेडिकल स्टोर को इससे अलग रखा गया है। साथ ही डीएम संजीव सिंह का कहना है कि यदि कहीं किसी दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा तो क्रेता व विक्रेता दोनों को दंडित किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान प्राय: यह देखा जा रहा है कि जनपद में आमजन आवश्यक वस्तुओं यथा सब्जी, किराना की दुकान, फल आदि को खरीदने के नाम पर लोग घरों से बाहर एकत्रित हो जा रहे हैं। दुकानों पर आमजन सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को रात में खुली मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त दुकानें बंद करा दी गईं। डीएम ने बताया कि मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त आवश्यक वस्तुओं यथा सब्जी, किराना की दुकान, फल आदि की दुकानें सुबह दस बजे से अपरान्ह चार बजे के बीच ही खुल सकेंगी। इस अवधि में राशन दुकानदार भी एक मीटर से अधिक दूरी पर चिन्ह लगाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed