{"_id":"60354d008ebc3ee9196f1884","slug":"fatehpur-news-impact-fatehpur-news-knp6137338113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन प्रतिनिधि ने वीआईपी रोड का शुरू कराया डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन प्रतिनिधि ने वीआईपी रोड का शुरू कराया डामरीकरण
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की प्रमुख वीआईपी रोड का आखिरकार निर्माण शुरू हो गया। सभासद विनय तिवारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा की मौजूदगी में नारियल फोड़कर काम की शुरुआत कराई। डिवाइडर युक्त यह सड़क हॉटमिक्स प्लांट से बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी और आरईएस की तकनीकी टीम ने सड़क गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया।
दो साल से निर्माणाधीन वीआईपी रोड की दुर्दशा की खबर अमर उजाला ने आठ फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खास बात यह है कि इस सड़क से महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने जाते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी होते हैं जो जमीन पर पेट के बल मंदिर तक पहुंचते हैं।
खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था और मार्ग के पश्चिमी लेन का डामरीकरण कराने के निर्देश दिए थे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि फिलहाल एक लेन का डामरीकरण का काम तीन से चार दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूर्वी लेन के बिजली के पोल शिफ्ट होने पर उसका भी डामरीकरण करा दिया जाएगा। इस मौके पर ऐनुल हक, शादाब अहमद, अतीस पासवान, दीपक कुमार डब्लू, प्रमिला पाल, सहायक अभियंता जगदीश प्रसाद, अवर अभियंता अमित कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।