{"_id":"606615c38ebc3e8d195aca62","slug":"fatehpur-news-genhu-khareed-fatehpur-news-knp621014310","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर के 43 क्रयकेंद्रों में नहीं हुई पहले दिन बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर के 43 क्रयकेंद्रों में नहीं हुई पहले दिन बोहनी
विज्ञापन
फतेहपुर। गेहूं खरीद के पहले दिन सभी 43 क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। बोहनी तक नहीं हुई। कई केंद्रों में किसान पहुंचे भी लेकिन केंद्र प्रभारी से जानकारी लेकर लौट गए।
इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। अभी तक 450 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन क्रय केंद्र स्थापित होने के बावजूद कोई किसान गेहूं लेकर केंद्र नहीं पहुंचा। जिले में हाटशाखा, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम और यूपीएसएस गेहूं खरीद के लिए चयनित किए गए हैं।
इन सभी को 43 गेहूं खरीद केंद्र खोलने के लिए डीएम ने अनुमति दी है। गेहूं खरीद 15 जून तक की जाएगी। खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल में पंजीकरण कराने वाले किसानों का गेहूं क्रय केंद्र में खरीदा जाएगा। पंजीकरण के बाद हल्का लेखपाल व एसडीएम से पंजीकृत गेहूं वाले क्षेत्रफल का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जिले के किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेंचे। किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। अधिकारी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे। दिक्कत होने पर किसान एसडीएम के नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।