फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

आरडीसी खागा ने जीती ट्राफी

Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
उकाथू के मैदान पर शॉट खेलते आरडीसी खागा के नीटू यादव। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। धाता ब्लाक के उकाथू गांव स्थित मैदान में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आरडीसी खागा ने मेजबान उकाथू को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। खागा ने उकाथू को आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टाइगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आरडीसी खागा टीम ने पौली को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मेजबान उकाथू टीम के कप्तान संदीप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरडीसी टीम के गेंदबाजों ने मैच पर अपना कब्जा जमाए रखा। कसी गेंदबाजी की बदौलत पूरी टीम निर्धारित ओवर भी नहीं खेल सकी। आठ ओवर में ही टीम के सभी खिलाड़ी आउट हो गए। मेजबान टीम ने आरडीसी खागा के सामने 67 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में आरडीसी की तरफ से कप्तान अमित सिंह ने ओपनिंग के लिए खिलाड़ी नीटू यादव व जैद को मैदान पर भेजा। दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ रन बनाए।
विज्ञापन

नीटू ने मात्र 11 गेंद पर 41 रन बनाए। नीटू के आउट होने पर मैदान में आए ओलंगा ने तीन गेंदो पर लगातार तीन छक्के लगाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। कमेटी की ओर से प्रधान कुंवर बहादुर सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुने गए नीटू यादव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल सेंगर, अभिषेक सिंह, नास्त्रोदमस त्रिपाठी, आकाश सोनी और रुपेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed