{"_id":"6240bbeff74c5d58752fa245","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp687864247","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी धर्मवीर उर्फ राजू (31) किसान था। वह किसी काम से हुसैनगंज के तूरीपर गांव बाइक से ससुराल जा रहा था। हथगाम थाने के अहिंदा मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर के सिर पर गंभीर चोट आई। हादसा देख आसपास से लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और परिजनों को खबर दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया।
भाई धर्मपाल ने बताया कि कानपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक की मौत हो गई। उसकी दो साल पहले सीमा देवी के साथ शादी हुई थी। एक साल का बेेटा अपने पीछे छोड़ गया है। हादसे से मां सूरजकली और पत्नी सीमा का हाल बेहाल दिखा। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।