{"_id":"6240ba870e983f5e2d72ee04","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp687863971","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। थानाक्षेत्र के सभापुर मजरे छिछनी गांव में शनिवार की रात नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि लड़की ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया है।
गांव निवासी गोला यादव की बेटी सलोनी (14) शनिवार की रात अपने में कमरे में शनिवार की रात सोने के लिए गई थी। उसकी मां सुनीता रविवार सुबह सोकर उठी तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद देख उसे आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आया तो वह घबरा गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर सलोनी छत पर लगे हुक के सहारे रस्सी से फंदे पर लटकती मिली।
सुनीता ने बताया कि बेटी मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। इस पर उसे डांटा था। इसी बात से नाराज होकर सलोनी ने खुदकुशी की है। गोला यादव कानपुर नगर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। सुनीता बच्चों के साथ गांव में ही रहती है। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।