{"_id":"6240b929f055bc2c23278f44","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6878636109","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में तमंचे के बल पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने आरोप लगाया कि गडरियन पुरवा निवासी संजय उर्फ रामसेवक, बचान और उसके एक साथी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह आरोपियों के झांसे में आ गई। आरोपी 26 सितंबर 2021 को उसे नौकरी दिलवाने के लिए अपने साथ कार से ले गए। एआरटीओ कार्यालय के पास हाईवे किनारे कार रोक दी। तमंचे के बल पर उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के मुताबिक उसने घटना की शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
एसपी से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।