फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
असोथर। धोखे से दूसरे खाते में स्थानांतरित 60 हजार की रकम शाखा प्रबंधक की हीलाहवाली के चलते एक महिला खाताधारक ने हड़प ली। मामले में बैंक शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जरौली गांव निवासी सुखपाल यादव की पत्नी ममता देवी ने बेसड़ी गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव दुलारी की पत्नी मिथलेश देवी और पूर्व प्रधान नरेंद्र सुल्तान और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा असोथर के खिलाफ रकम हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ममता देवी ने बताया कि उसका पति दुबई में मजदूरी करता है। घर खर्च के लिए उसके बैंक खाते की शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा असोथर में रुपये भेजते हैं। पति ने एजेंट के जरिए एक्सिस बैंक से आठ अप्रैल को 60 हजार रुपये और नौ जुलाई को 85 हजार 936 रुपये भेजे थे। खाता संख्या गलत होने पर एजेंट ने अप्रैल में आए रुपये गलत खाते में चले जाने की एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा असोथर को जानकारी दी। खाते में रुपये वापस करने के बारे में बताया था। रुपये मिथलेश देवी पत्नी रामदुलारी निवासी बेसड़ी के खाते में गए थे।
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक की हीलाहवाली के कारण खाते में रुपये वापस नहीं किए गए। खाते में आए रुपये मिथलेश देवी ने हड़पने के लिए अनिल कुमार के नाम पर 12 अप्रैल को 2021 को चेक के जरिए रुपये निकाल लिए। शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने यह सारा मामला मुख्यालय बैंक का होने के नाम पर टरका दिया। खाताधारक मिथलेश देवी के नाम और पते मोबाइल नंबर की जानकारी देकर उनसे ही वापस लेने के लिए कहा। मिथलेश के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल मिथलेश देवी के पुत्र नरेंद्र सुल्तान पूर्व प्रधान ने उठाया और रुपये वापस नहीं करने की बात कही। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की थाने में शिकायत की गई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया शाखा प्रबंधक समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed