फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

नियम विरुद्ध बने सबडीलर नहीं बेच सकेंगे वाहन

Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बाइकों और ट्रैक्टरों के डीलरों ने नियमों की अनदेखी करके जिलेभर में अपनी शाखाएं फैला लीं। मुख्य डीलर ने एआरटीओ कार्यालय से ट्रेड सर्टिफिकेट और वाहनों के पंजीकरण की आईडी लेने के बाद कई-कई सबडीलर तैयार कर लिए। ऐसे 23 डीलरों को एआरटीओ ने चिह्नित किया है। इन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही सबडीलरशिप खत्म करने के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो पहिया, चार पहिया या व्यवसायिक वाहनों की बिक्री के लिए मुख्य अधिकृत डीलर होते हैं। इन्हें संभागीय परिवहन विभाग की ओर से ट्रेड सर्टिफिकेट मिलता है। साथ ही वाहनों के पंजीकरण के लिए एक आईडी जारी होती है। इसी के जरिए वाहनों की बिक्री होती है।
विज्ञापन

अब इसमें खेल यह है कि डीलरों ने ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बाई इलाकों में अपनी गाड़ी की बिक्री बढ़ाने और अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कई सबडीलर बना दिए हैं। नतीजन एक ट्रेड सर्टिफिकेट पर कई-कई सबडीलर वाहनों को बेंचकर उनका पंजीकरण तक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जब इनकी पड़ताल शुरू की गई, तो पता चला दो पहिया के 17 और ट्रैक्टरों के छह डीलरों ने एक ही ट्रेड सर्टिफिकेट पर सबडीलरों को काम दे दिया है। अब इन सभी को बंद कराने की तैयारी चल रही है। एआरटीओ दफ्तर के कर्मचारी अभी भी ऐसे डीलरों की कुंडली खंगालने में लगे हैं, जिन्होंने सब डीलरशिप का जाल बिछा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed