फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

‘संविधान बचाने के लिए जाति, धर्म भुलाएं’

Mon, 13 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
जमालपुर गांव में राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान खत्म करने का प्रयास कर रही हैं। सभी लोग संविधान की रक्षा के लिए जाति, धर्म का भेदभाव छोड़कर सपा का साथ दें। सपा की सरकार बनने के बाद किसान, छात्र, व्यापारी, मजदूरों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सपा की जनसंदेश यात्रा की अगुवाई करते जमालपुर गांव के एक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में सपाइयों ने राष्ट्रीय महासचिव का 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बसपा में रुपये के बल पर टिकट के साथ दलितों के वोट बेचे जाते हैं। उन्होंने दलितों को अपने वोट की बिक्री रोकने के लिए सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने कहा कि सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप, शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय से लेकर सभी लोगों को लाभान्वित किया था। इन सभी योजनों से भाजपा सरकारों ने वंचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, पूर्व विधायक मो. सफीर, अरुणेश पांडेय, स्वामी सत्यामानंद महराज, रफी अहमद, राजू साहू, ठा. सतीश राज सिंह, जीडी कुशवाहा, ऊषा मौर्या, संगीता राज पासी, पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस, डॉ. हरिशचंद्र लोधी, सुनील उमराव, अनिल सिंह पटेल मौजूद रहे।
बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर बने सपाई
स्वागत सभा में राष्ट्रीय महासचिव ने बसपा के एक मंडल कोऑर्डिनेटर रामकृपाल सोनकर समेत कई विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बसपा से आए नेताओं का राष्ट्रीय महासचिव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को तैयारी का मंत्र दिया
खागा संवाद के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने रविवार को कार्यकर्ताओं को तैयारी का मंत्र दिया। कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचे और अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं। राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को हाईवे से निकल रहे थे। कटोंघन टोल प्लाजा के पास सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed