फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

नहाने के लिए गड्ढे में उतरे बालक की मौत, साथी बचा

Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
छिवलहा। बकरी चराने निकले दो बालक नहाने के लिए एक गड्डे में कूदे तो डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, जबकि दूसरा डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घरवालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के चकदोस्त मोहम्मदपुर गांव निवासी शिवशंकर रैदास का बेटा आशीष (7) व मेवालाल रैदास का बेटा ज्ञान सिंह (8) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बकरी चराने घर से निकले थे। गांव से थोड़ी ही दूर पर सरकारी जमीन से जेसीबी की मदद से मिट्टी खनन किया गया था। इससे बड़ा गड्ढा हुआ और इसमें बरसात का पानी भर गया। दोनों बालक, बकरी चराते हुए शाम करीब चार बजे इसी गड्ढे में नहाने के लिए कूद गए। गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन

चंद मिनट बाद वहां मौजूद चरवाहों की नजर उन पर गई तो वह दौड़कर आए और ज्ञान सिंह को पानी से बाहर खींच लिया। लेकिन तब तक आशीष डूब चुका था। जब तक आशीष को बाहर निकाला जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। करीब पांच बजे परिजनों को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर आ गए। आशीष के पिता शिवशंकर रैदास मजदूरी करते हैं। घर में मां ऊषा देवी, बहन शारदा देवी, राधा देवी, भाई गुलशन हैं। आशीष सबसे छोटा था। देर शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed