फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

धान खरीद से पहले क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

Sun, 05 Sep 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। किसानों से सीधे धान खरीदने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीनों तहसीलों के क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों और नौ विपणन निरीक्षकों का फेरबदल किया गया है। सुरेश कुुमार को सदर तहसील, प्रतीक कुमार सिंह को खागा और पवनदत्त आर्य को बिंदकी तहसील का क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि किशनपुर केंद्र प्रभारी राजेंद्र कुमार को बहुआ केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। सदर केंद्र निरीक्षक सुरेश कुमार भारती को हुसैनगंज, मलवां केंद्र प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव को हथगाम केंद्र, अमौली केंद्र प्रभारी योगेश कुमार मिश्रा को मलवां और हथगाम केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह को अमौली का केंद्र निरीक्षक बनाया गया है। गैर जनपद से आने वाले प्रेमप्रकाश को असोथर केंद्र की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

थरियांव केंद्र की जिम्मेदारी अरुणा सिंह को, विनोद कुमार जायसवाल को खागा केंद्र और लालाधर राम को किशनपुर केंद्र का निरीक्षक बनाया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही धान खरीद केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी। जिन किसानों को अपना धान सरकारी खरीद केंद्र पर बेचना है, वह पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed