फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

इनसे सीखें, कैसे बदलती है गांव की तस्वीर

Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। किसी गांव की तस्वीर कैसे बदलती है यह देखना है तो करमचंद्रपुर सांड़ा ग्राम पंचायत आइए। गांव की चमाचम पक्की सड़कें, साफ सुधरा तालाब व गलियां, रंगबिरंगी कलाकृतियां बिखेरता शौचालय यहां की तरक्की की कहानी खुद बया करता है।
विज्ञापन

गांव की यह तस्वीर 10 साल पहले ऐसी नहीं थी, लेकिन अब सब कुछ बदला नजर आता है। करमचंद्रपुर सांड़ा ग्राम पंचायत उन लोगों के लिए उदाहरण पेश करती है जो संसाधनों का अभाव बताकर गांव में विकास न हो पाने का रोना रोते हैं।
विज्ञापन

10 साल में यहां के प्रधान रहे नदीमउद्दीन पप्पू ने गांव की ज्यादातर समस्याओं को हल करा दिया है। पानी टंकी भी प्रस्तावित है। मतदाताओं ने विकास कार्य से खुश होकर तीसरी बाद फिर नदीमउद्दीन को मौका दिया है, लेकिन महिला सीट होने के कारण इस बार इनकी पत्नी मरियम जहां प्रधान बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक के करमचंद्रपुर सांड़ा ग्राम पंचायत में वर्ष 2010 में नदीमउद्दीन पप्पू प्रधान बने। तब गांव में कच्चे रास्ते और बिजली की व्यवस्था नहीं रही। प्रधान बनने के बाद नदीमउद्दीन पप्पू ने सबसे पहले गांव को विद्युतीकरण कराने का काम किया। फिर जल निकासी के लिए नाली और सीसी रोड बनाना शुरू किया।
राज्य वित्त व 13वें वित्त से सीसी रोड का निर्माण कराया। गांव के सभी रास्तों में सीसी रोड बनी हुई है। पानी के बहाव के लिए दोनों ओर नाली बनाई गई है और एक से जोड़कर पूरे गांव के पानी को बहाया जाता है। घर-घर नल योजना के लिए पानी टंकी प्रस्तावित है। बहुत जल्द निर्माण शुरू होगा, जिससे लोगों के घरों में जलापूर्ति होगी।

नदीमउद्दीन पप्पू ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए खेल का मैदान बनाने का एक सपना है, लेकिन गांव में पर्याप्त जगह न होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed