{"_id":"60f9bb748ebc3e0a0129ae71","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6418183189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की बाउंड्री से टकराई रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की बाउंड्री से टकराई रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बोलेरो
विज्ञापन
बहुआ। चित्रकूट से लौटते समय सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की बोलेरो सिधांव गांव के पास एक मंदिर की बाउंड्री से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर समेत उनके परिवार के पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसा चालक को झपकी आने पर हुआ।
फतेहपुर के जयराम नगर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार दुबे (60) जनवरी में एलआईयू इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार दोपहर चित्रकूट से लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी सुमनलता (55), पुत्र दिव्य प्रकाश दुबे (25), उनकी पत्नी शिवानी (21), बेटी शिखा तिवारी और दामाद योगेंद्र तिवारी (28) निवासी वर्मा तिराहा फतेहपुर व चालक सत्यम कुमार (30) थे।
जैसे ही उनकी बोलेरो ललौली थानाक्षेत्र के सिधांव गांव स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंची तो सत्यम को झपकी आ गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर मंदिर की बाउंड्री से टकराई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। सूचना पर रिश्तेदार वहां पहुंचे और सभी को सदर अस्पताल ले लाए।
विज्ञापन
खबर मिलने पर सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र व दतौली चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। ललौली थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।