फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

24 घंटे से हरिहरगंज उपकेंद्र की बिजली बंद, 20 हजार आबादी प्रभावित

Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। दो दिन की बारिश में जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। फाल्ट के कारण शहर के हरिहरगंज उपकेंद्र से आपूर्ति 24 घंटे से ठप पड़ी है। इससे जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के सामने पानी का भी संकट खड़ा हो गया। गुस्साए लोगों ने बुधवार शाम उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के चौडगरा, बहुआ और थरियांव उपकेंद्र से भी फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। करीब 400 गांवों में 24 घंटे से बिजली नहीं है।
विज्ञापन

बारिश के कारण जिले में कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट हुए। मंगलवार को हरिहरगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में ट्रांसमिशन से फाल्ट हो गया। जो बुधवार को सही हुआ जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई 11 केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। उपकेंद्र के कर्मचारी दोपहर से केबिल सही करने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक फाल्ट सही नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र से रेल बाजार, नाथपुरी कालोनी, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा, पीरनपुर, गढ़ीवा, कृष्णानगर कालोनी समेत कई मोहल्लों में सप्लाई दी जाती है। बिजली न मिलने से आक्रोशित कलक्टरगंज, हरिहरगंज, गढ़ीवा, वर्मा चौराहा के लोग उपकेंद्र पहुंच गए और उपकेंद्र का घेराव किया। नारेबाजी भी की गई।
अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसी तरह, चौडगरा, बहुआ और थरियांव उपकेंद्र से जुड़ी लाइनों में बारिश के कारण फाल्ट हो गया। कहीं रात तक फाल्ट तलाशा जा रहा था तो कहीं ठीक करने का काम चल रहा था। इन उपकेंद्रों से जुड़े करीब 400 गांवों में भी 24 घंटे बिजली नहीं है।
फाल्ट से 10 घंटे बंद रही रेलवे स्टेशन की बिजली
आरओबी के पास अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट हो जाने से बुधवार को रेलवे स्टेशन और दूर संचार विभाग की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे बंद रही। सुबह पांच बजे अचानक केबिल में फाल्ट हुआ और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रेलवे कर्मियों की शिकायत पर लाइनमैन फाल्ट सही करने पहुंचे। दोपहर तीन बजे फाल्ट सही हुआ। तब बिजली आपूर्ति चालू हुई। जेई श्यामसुंदर ने बताया कि बारिश के कारण केबिल में फाल्ट आ गया था। उसको सही करा दिया गया है।
एलटी लाइन में एचटी करंट दौड़ा, भैंस की मौत
कस्बा के उपकेंद्र में मंगलवार शाम को केबिल में हुए फाल्ट से 150 गांवों की बिजली बंद रही। 24 घंटे में फाल्ट सही हुआ, तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। शाहजहांपुर फीडर की केबिल में मंगलवार शाम को फाल्ट हो गया और एलटी लाइन में एचटी करंट दौड़ने लगा। इसके चपेट में किसनीखेड़ा के महावीर की भैंस आ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, एक लाइनमैन भी करंट की चपेट में आ गया, उसकी उंगली झुलस गईं। जेई कालूराम यादव ने बताया कि बरसात की वजह से फाल्ट हुए हैं। केबिल को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
दक्षिणी फीडर में भी हुआ फाल्ट
बारिश के कारण दक्षिणी फीडर में मंगलवार रात करीब 11 बजे फाल्ट हो गया। इससे मुगलाही, जहानपुर, पैगंबरपुर, बजरिया, महाजनी गली, कजियाना, ललौली रोड की बिजली बंद हो गई। सुबह नौ बजे फाल्ट सही हुआ, तब आपूर्ति बहाल हुई। बिंदकी एसडीओ प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया कि रात में फाल्ट नहीं मिला। सुबह लाइनमैनों को भेज कर फाल्ट सही कराया गया है।

16 घंटे बंद रही बिजली
कस्बा में मंगलवार शाम करीब पांच बजे बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े ललौली फीडर, बहुआ फीडर, हरियापुर फीडर, मुत्तौर फीडर, पखरौली फीडर की बिजली बंद हो गई और करीब 150 गांवों के उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह नौ बजे फाल्ट सही हुआ, तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed