फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

दो प्रधान, एक बीडीसी प्रत्याशी की बुखार से मौत, कोहराम

Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
जाफरगंज/छिवलहा। जाफरगंज और हथगाम क्षेत्र में दो प्रधान व एक बीडीसी प्रत्याशी की बुखार से मौत हो गई। तीनों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और परिजन उनका इलाज करा रहे थे। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी हरिप्रसाद निषाद, गांव से ही प्रधान पद के प्रत्याशी थे। तीन दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। गुरुवार की शाम वह प्रचार से लौटे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। उन्होंने परिजनों को बताया। हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर कानपुर गए। सरसौल के पास रास्ते में हरिप्रसाद का निधन हो गया। यह खबर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया और समर्थक मायूस होकर बैठ गए। उनके दरवाजे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जाफरगंज के गोधइया गांव निवासी लाल बहादुर सिंह सिजौली ग्राम सभा से प्रधान पद के प्रत्याशी थे। उनकी बुखार से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी बहू निकेता सिंह वार्ड नंबर 23 सिजौली से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिवलहा प्रतिनिधि के अनुसार, हथगाम क्षेत्र के छिवलहा निवासी संजय सोनी (40) बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे। वह रज्जीपुर छिवलहा के वार्ड से प्रत्याशी थे। करीब चार दिन से वह बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि संजय को सुबह सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। संजय सोनी की दो बेटियां काव्या और सौम्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed