{"_id":"608311258ebc3ec0d834243d","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp625058952","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा की कालाबाजारी को लेकर ग्राहकों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा की कालाबाजारी को लेकर ग्राहकों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
बिंदकी। लॉकडाउन की आशंका को लेकर थोक व्यापारियों द्वारा की जा रही पान मसाला की कालाबाजारी से ग्राहकों का धैर्य शुक्रवार को टूट गया। मनचाहे दाम पर हो रही पान मसाले की बिक्री को लेकर ग्राहकों ने कस्बे में जमकर हंगामा काटा। इसका वीडियो वायरल हुआ। भाजयुमो जिला मंत्री की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
बिंदकी कस्बे के किराना गली में शुक्रवार को दोपहर बाद ग्राहक पहुंचे और यहां हो रही पान मसाले की कालाबाजारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि लॉकडाउन की आशंका के चलते थोक व्यापारी पान मसाला व अन्य सामान स्टाक करके मनमाना रेट वसूल रहे हैं। इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। हंगामे की सूचना पर भाजयुमो जिला मंत्री आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि एक व्यापारी के यहां बड़े पैमाने पर पान मसाला स्टाक कर लिया गया है।
लोगों ने कहा कि व्यापारी प्रति पैकेट 50 रुपये व प्रति झाल साढ़े तीन हजार रुपये अधिक दाम पर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद इस हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हुआ। कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार राय ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी और इस संबंध में खाद्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच वही करेंगे।
विज्ञापन
खागा में थोक व्यापारियों ने माल डंप किया
नगर पंचायत खागा में भी पान मसाला कारोबार करने वाले थोक व्यापारियों ने माल डंप शुरू कर दिया है। इसके कारण मसाला महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। कस्बे के जीटी रोड बस स्टाप के पास एक थोक व्यापारी के दरवाजे शुक्रवार को जबरदस्त भीड़ लगी। इस दौरान न तो कोविड-19 नियमों का पालन हुआ और न ही व्यापारी की ओर से कोई व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि पान मसाला सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं और प्रशासन खामोश है। (संवाद)